नेपाल आपदा के बाद रांची के रामप्रसाद घोष से संपर्क टूटा, परिवार ने झारखंड सरकार से लगाई मदद की गुहार

Spread the love

रांची: नेपाल में आई आपदा के बाद रांची के रहने वाले रामप्रसाद घोष के परिवार की चिंता बढ़ गई है। रामप्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। उनके पिता पिछले दो दिनों से लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक रामप्रसाद से किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पाया है।

परिवार के मुताबिक, आपदा के बाद से रामप्रसाद की स्थिति और उनके ठिकाने को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन लगातार फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।


रामप्रसाद से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।


परिवार की मांग है कि झारखंड सरकार जल्द से जल्द नेपाल प्रशासन, भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रामप्रसाद घोष की स्थिति और लोकेशन का पता लगाए, ताकि परिवार को उनकी सुरक्षित स्थिति की जानकारी मिल सके।

फिलहाल परिवार रामप्रसाद के सुरक्षित होने की उम्मीद लगाए बैठा है और सरकार से जल्द पहल की उम्मीद कर रहा है।

Leave a Reply