बाबा विद्यापति स्मारक समिति में धूमधाम से मनाई गई देवोत्थान एकादशी, स्थापना दिवस पर हुआ तुलसी विवाह

Spread the love

बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में देवोत्थान एकादशी सह स्थापना दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूजा की शुरुआत पंडित श्री बिंदु शेखर झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की। इस दौरान यजमान के रूप में श्री संतोष मिश्रा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बाबा विद्यापति द्वारा रचित प्रसिद्ध आरती ‘जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनी माया’ का सामूहिक गायन कर आरती की गई।

इसके बाद देवोत्थान एकादशी की पूजा के साथ तुलसी विवाह का कार्यक्रम भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूजा के समापन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही बाबा विद्यापति से पूरे देश में अमन-चैन और सुख-समृद्धि बनाए रखने की मंगल कामना की गई।

इस धार्मिक आयोजन में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, संतोष मिश्रा, राजेश झा, ज्ञानदेव झा, मनोज झा, मृत्युंजय झा, अजय सिंह, आशुतोष ओझा सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने हर्षोल्लास के साथ पूजा कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की जानकारी समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने दी।

Leave a Reply