
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मातृ शोक हुआ है। दिशोम गुरु और झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है।
जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के हिलव्यू नर्सिंग होम में इलाजरत थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
रूपी सोरेन के निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

रूपी सोरेन के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है। ईश्वर/मारंगबुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रूपी सोरेन के निधन से झारखंड ने एक स्नेहमयी मातृशक्ति को खो दिया है।

रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि उनका जाना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उनके स्नेह और आत्मीयता से जुड़े सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मारंगबुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 🙏