
नेमरा (रामगढ़), 11 अक्टूबर 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा, सादगी और भावुक मन से अपनी माता को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पूजनीय माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी एवं भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस दौरान वे भावुक नजर आए और नम आंखों से अपनी माता का स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और नेमरा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप इस अवसर में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री द्वारा अपनी दिवंगत माता की स्मृति में निभाई गईं ये पारंपरिक रस्में परिवार की परंपराओं, मातृ-सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती हैं।


