मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Spread the love

रांची: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी खास रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधकर उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन से स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया, जबकि छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित ग्राम सीतासाल से रांची पहुंचीं मति सोरेन ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर बहन मति सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply