सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

Spread the love

रांची। सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। इस मामले में पीड़िता को डराने-धमकाने और दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलाने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व नेता दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी की सूचना है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता पर कथित तौर पर दबाव बनाने और उसे प्रभावित करने के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में सिमडेगा पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply