रांची पुलिस की सतर्कता से 3 लापता बच्चे सकुशल बरामद

Spread the love

रांची: राजधानी रांची से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए निकले तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। ये बच्चे खादगढ़ा, कांटाटोली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे किसी बात से नाराज़ होकर घर छोड़कर निकल गए थे और रांची से बाहर जाने की योजना बना रहे थे। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली, तुरंत खोजबीन शुरू की गई।


पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रांची रेलवे स्टेशन से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान एक बच्चे ने बताया कि बुरी आदतों के कारण माता-पिता द्वारा डांट-फटकार और मारपीट किए जाने से वह नाराज़ होकर अपने साथियों के साथ घर से निकल गया था।


समय रहते पुलिस की इस कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।


इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।
रांची पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है, जिसने तीन परिवारों को बड़ी चिंता से बचा लिया।

Leave a Reply