7 साल के इशांक सिंह ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया सम्मानित

Spread the love

Hemant Soren से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक Ishank Singh ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने बाल तैराक इशांक सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरकर भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट (29 किलोमीटर) को पार करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक सिंह ने देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में इशांक सिंह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का मान बढ़ाएंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। झारखंड सरकार की नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में तैराकी प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह के माता-पिता एवं उनके कोच को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री Sudivya Kumar, मुख्य सचिव Avinash Kumar, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply