
रांची। 15 अगस्त 2026 को बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर रांची नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजीव विजय वर्गीय एवं समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए संजीव विजय वर्गीय ने देश के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों की सराहना करते हुए देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने मैथिल समाज एवं सभी सनातन धर्मावलंबियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए समाज और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में मैथिली समाज के पचासों कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा के अलावा मृत्युंजय झा, संतोष मिश्रा, मनोज झा, मनोज सोनी, सत्यम पाण्डेय, अनूप साहू, राहुल गुप्ता, राधेश्याम यादव, प्रेम ठाकुर, सौरभ कुणाल, रंजीत लाल दास, राजीव रंजन, मणिकांत ओझा, जितेंद्र मिश्रा, पवन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।