
लातेहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार शाम यहां एक भीषण सड़क हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है।

बताया जा रहा है कि एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों और एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई।

फिलहाल हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लातेहार में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।