रांची में कानून रौंदा गया! मून डिस्को बार के बाहर युवक को कार से कुचलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रांची: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मून डिस्को बार के बाहर युवक को कार से कुचलकर मार डालने वाले दो मुख्य आरोपियों को आखिरकार रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सवाल यह है कि शहर की सड़कों पर खुलेआम हत्या करने वालों में इतना हौसला आखिर आया कहाँ से?


4 जनवरी की रात मून डिस्को बार के बाहर मामूली विवाद ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया। बार से बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पहले कार से टक्कर मारी और फिर युवक को दोबारा कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, वहीं परिजनों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ा। मजबूरी में शव को गढ़वा ले जाकर जीरो एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। यह भी सवालों के घेरे में है कि राजधानी में हुई हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने में परिजनों को बाहर क्यों जाना पड़ा?


अब पुलिस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बता रही है और प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी में है, लेकिन जनता पूछ रही है —
क्या सिर्फ गिरफ्तारी काफी है?


क्या नाइट क्लबों के बाहर बढ़ती गुंडागर्दी पर कोई ठोस कार्रवाई होगी?


और क्या रसूखदारों के खिलाफ भी कानून उतना ही सख़्त रहेगा?


रांची में यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि लचर कानून व्यवस्था का आईना है।

Leave a Reply