
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।

यह फाइनल मुकाबला 16 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकारों की टीमों के बीच प्रतियोगिता का समापन होगा। रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह समेत कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार मौजूद रहे।
मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पत्रकारों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।