झारखंड में निवेश बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और टाटा समूह के बीच अहम बैठक

Spread the love

रांची — झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।


बैठक में झारखंड में औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में निवेश के लिए टाटा समूह की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर दिया।


इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक श्री टी.वी. नरेंद्रन, कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष श्री डी.बी. सुंदरा रामम तथा रांची के चीफ रेजिडेंट एक्जीक्यूटिव श्री संजय मोहन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।


बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता में झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए।

Leave a Reply