रांची में 2.52 लाख पेंशनधारियों को 43.58 करोड़ की राशि जारी, DBT से खातों में पहुंची पेंशन

Spread the love

रांची जिले में राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत मार्च 2026 तक की पेंशन राशि लाभुकों को दे दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 2 लाख 52 हजार 330 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 43 करोड़ 58 लाख 38 हजार रुपये DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं।


प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत सभी पात्र लाभुकों को सीधे उनके बैंक खाते में पेंशन राशि भेजी गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।


वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1 लाख 83 हजार 508 लाभुकों को फरवरी और मार्च—दो महीने की पेंशन एक साथ दी गई। इसके लिए कुल 36 करोड़ 70 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए गए।


इसके अलावा, अन्य पेंशन योजनाओं के 68 हजार 822 लाभुकों को मार्च महीने की पेंशन के रूप में 6 करोड़ 88 लाख 22 हजार रुपये की राशि दी गई। हर लाभुक को 1000 रुपये उनके बैंक खाते में भेजे गए।


इन योजनाओं में आदिम जनजाति पेंशन, एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायता, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और ट्रांसजेंडर पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिन लाभुकों को अभी तक पेंशन राशि नहीं मिली है, वे अपने बैंक खाते से आधार लिंक (सीडिंग) जरूर कराएं।


साथ ही सभी लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराएं, ताकि उन्हें आगे भी योजना का लाभ मिलता रहे।
जनता की शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है।

Leave a Reply