वुडबॉल में कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी बना राँची जिला चैंपियन, अंडर-17 में जीते गोल्ड

Spread the love

राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


अंडर-17 वर्ग की बालक एवं बालिका दोनों स्पर्धाओं में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन का खिताब हासिल किया।


विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री संतोष कुमार के मार्गदर्शन में बालक टीम के खिलाड़ी कृष्णा महतो, मंजीत उरांव, आयुष कुमार, अंकित कुमार, पंकज बेदिया और प्रिंस सिंह ने पिछले डेढ़ महीने की कड़ी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल जीता।
वहीं बालिका टीम में रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, श्रीजल सिंह, ज्योति कुमारी, अनुष्का कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।


इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धा में गायत्री कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।


छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभास कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply