BPSC 72वीं सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी | 1230 पदों पर भर्ती | आवेदन 7 मई से शुरू

Spread the love

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने कुल 1230 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ CDPO यानी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद भी शामिल किए गए हैं।


आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


किन पदों पर कितनी वैकेंसी?


इस भर्ती में सबसे ज्यादा 365 पद राजस्व पदाधिकारी के लिए निकाले गए हैं। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी की गई हैं।


प्रमुख पदों का विवरण:


राजस्व पदाधिकारी – 365 पद
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी – 103 पद
वरीय उप समाहर्ता – 100 पद
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी – 101 पद
राज्यकर सहायक आयुक्त – 76 पद
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी – 70 पद
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष – 32 पद
CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) – 20 पद
बैकलॉग पद – 15


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
JPSC ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। फॉर्म भरते समय किसी भी त्रुटि से बचने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण-पत्र पहले से तैयार रखें।


हालांकि अभी प्रारंभिक परीक्षा यानी PT परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही आयोग इसके संबंध में नई सूचना जारी कर सकता है।


सरकारी नौकरी और प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply