नाला में झामुमो की बड़ी बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

Spread the love

जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से संगठन को मजबूत करने को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नाला स्थित PWD परिसर में आयोजित हुई, जिसमें नाला विधानसभा के झामुमो विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।


इस दौरान विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का काम कर रहे हैं, उससे संगठन आने वाले दिनों में और अधिक मजबूत होगा।

बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply