नौकरी का झांसा देकर गढ़वा लाई गईं 35 युवतियां, बंधक बनाए जाने का आरोप

Spread the love

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से मानव तस्करी और बंधक बनाए जाने की आशंका से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर समेत कई जिलों की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर झारखंड लाया गया था। आरोप है कि यहां उनसे जबरन काम कराया जा रहा है और उन्हें वापस नहीं जाने दिया जा रहा।


मामले का खुलासा तब हुआ जब खुटगांव की एक युवती ने मोबाइल संदेश भेजकर अपने परिचित से मदद मांगी। संदेश मिलने के बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन हरकत में आया और गढ़वा जिला प्रशासन तथा पुलिस से संपर्क कर जांच शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि युवतियों को नर्सिंग और अन्य काम दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम सभी युवतियों की तलाश और सत्यापन में जुटी हुई है।

कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।


इधर गढ़वा पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply