राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता 2026 में झारखंड का जलवा, कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

Spread the love

राँची। Calcutta Public School Ormanjhi के छात्र-छात्राओं ने अंडर-17 नेशनल वुडबॉल प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई से 17 मई 2026 तक Raipur में किया गया था, जिसमें झारखंड राज्य की ओर से विद्यालय के चार छात्र एवं पाँच छात्राओं का चयन हुआ था।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ी जब ट्रॉफी और मेडल के साथ विद्यालय पहुँचे, तो स्कूल का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में विद्यालय के निदेशक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विद्यालय के छात्र मनजीत कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं बालिका युगल वर्ग में आकांक्षा कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया।


इसके अलावा बालिका टीम स्पर्धा फेयर वे (Fair Way) में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही रिया कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं लड़कियों की टीम स्पर्धा स्ट्रॉक वर्ग में शिवानी कुमारी और अनुष्का कुमारी ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे राँची और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और मेहनत यह साबित करती है कि आने वाले समय में विद्यालय से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।


उन्होंने पिछले वर्ष आयोजित विद्यालय के वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान ओलंपियन Manohar Topno ने भी बच्चों के खेल कौशल की सराहना की थी और भविष्य में बड़े खिलाड़ियों के उभरने का विश्वास जताया था।


कार्यक्रम का समापन विजेता खिलाड़ियों के सम्मान एवं सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ।

Leave a Reply