
रांची: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 36 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जारी सूची के अनुसार श्री छवि रंजन को खेलकूद विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं शशि प्रकाश झा को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
विशाल गगन को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। राजीव रंजन को सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार सिंह को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
विकास कुमार गुप्ता को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। फैज अक अहमद मुमताज को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरव सिंह यादव को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। अरुण रंजन को जेईएमसीएल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। सत्येन्द्र कुमार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं माधवी मिश्रा को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है।
अनन्य मित्तल को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जावेद विजय नारायण राव को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

अंजली यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। विजय आनंद शर्मा पंकज को कृषि विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
रोनित सोमा को पर्यावरण विभाग का निदेशक बनाया गया है। आलोक शिकारी कच्छप को अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
अमिताभ कौशल को महानिबंधक, झारखंड बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को उद्योग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। गरिमा सिंह को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा देवघर, खूंटी और गढ़वा समेत कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है। सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
