
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा की द्विवार्षिक और उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच राज्यों से सात उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में पार्टी ने संगठन और संसदीय राजनीति में सक्रिय नेताओं पर भरोसा जताया है। झारखंड से प्रणव झा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता दी है।

कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि सभी उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और संसद के उच्च सदन में पार्टी की आवाज को और मजबूती प्रदान करेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का यह फैसला आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।