
बड़वा (नाला): नाला विधानसभा क्षेत्र के बड़वा स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। श्री महतो ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान हेतु प्रतिबद्ध हैं।
जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
