
लातेहार: लातेहार टाउन हॉल में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। शिविर का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बूथ स्तर की मजबूत संरचना पर निर्भर करती है।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ टीम द्वारा बीएलए-2 से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची की निगरानी और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

शिविर में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, शमशुल होदा, कामेश्वर भोक्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, शमशेर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, केंद्रीय समिति सदस्य जीरा देवी, ममता सिंह, सुदामा प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष रणजीत उरांव, अंकित कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
