राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवानी का नामांकन तकनीकी आपत्तियों के कारण होल्ड पर

Spread the love

रांची: झारखंड से राज्यसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी Parimal Nathwani का नामांकन तकनीकी कारणों से विवादों में घिर गया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनके दस्तावेजों में कई त्रुटियां सामने आने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने फिलहाल नामांकन को होल्ड पर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दस्तावेजों में उम्मीदवार का नाम “परिमल नाथवानी” दर्ज है, जबकि अन्य दस्तावेजों में “नाथवानी परिमल” लिखा गया है। इसी भाषाई और तकनीकी अंतर को आधार बनाकर उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।


इसके अलावा, नामांकन पत्र में उम्मीदवार के खिलाफ किसी आपराधिक मामले से संबंधित निर्धारित कॉलम को खाली छोड़े जाने की बात भी सामने आई है। वहीं, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) से संबंधित फॉर्म में भी आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं होने की आपत्ति उठाई गई है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पत्र को फिलहाल होल्ड पर रखा है। अधिकारियों के अनुसार, दर्ज आपत्तियों पर अंतिम सुनवाई बुधवार सुबह 11 बजे होगी। इस दौरान परिमल नाथवानी या उनके अधिकृत प्रतिनिधि को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।
अब सभी की नजर बुधवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि नामांकन में बताई गई त्रुटियां स्वीकार्य हैं या नहीं और उनका नामांकन वैध माना जाएगा या नहीं।

Leave a Reply