रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दोनों आरोपियों की पहचान

Spread the love

रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की टीम ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। वहीं, हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। वाहन के नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। अब आरोपियों की पहचान और वाहन बरामद होने के बाद पुलिस जांच निर्णायक चरण में पहुंच गई है।

Leave a Reply