CM Hemant Soren बने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी, 4 आयुक्तों ने ली शपथ

Spread the love

रांची: राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आयोजित नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्य के चार नव-नियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



इस अवसर पर अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।


समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, बैद्यनाथ राम सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply