SFC मोटिया मजदूर संघ का 8वां स्थापना दिवस संपन्न, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

Spread the love

रांची, 27 जुलाई 2026: SFC मोटिया मजदूर संघ का 8वां स्थापना दिवस सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें 245 प्रखंडों के प्रतिनिधियों के रूप में हजारों श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नियमों के अनुसार पुरानी कमेटी को भंग कर श्री तपन रजवार को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।


बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों एवं श्रमिकों ने केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन की भावी रणनीति और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।


सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर सैनिक मार्केट से अल्बर्ट एक्का चौक तक केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं विभागीय सचिव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।


बैठक में पलामू, लातेहार, गढ़वा, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, कोडरमा सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष एवं श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रमुख मांगें:


EPF भुगतान सुनिश्चित किए बिना ठेकेदार (संवेदक) का भुगतान नहीं किया जाए।
झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए।
सभी श्रमिकों को चतुर्थ वर्गीय सूची में शामिल किया जाए।
सभी श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
झारखंड के तीन जिलों में लागू पायलट प्रोजेक्ट को वापस लिया जाए।

Leave a Reply