
रांची: राजधानी रांची में आगामी 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। इस संबंध में रविवार (27 जुलाई 2026) को समिति के कार्यालय में अध्यक्ष जयन्त झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के कार्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह के दौरान रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं रांची नगर निगम के पूर्व उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करेंगे।

बैठक में समारोह की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, राजेश झा, संतोष मिश्रा, मृत्युंजय झा, राधेश्याम यादव, उदित नारायण ठाकुर, ज्ञानदेव झा, राजीव रंजन, सुनील सिन्हा, पवन सोनी, सौरभ कुणाल, डॉ. पंकज रॉय, सुनील जैन, अनूप गुप्ता, राजू उरांव, बिमल कच्छप सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

