नामकुम में कल होगा कांग्रेस मिलन समारोह, कई दलों के नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में होंगे शामिल

Spread the love

रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के नामकुम चौक में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप करेंगे। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है। इनमें कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व रांची सांसद सुबोधकांत सहाय, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राजेश कच्छप ने नामकुम स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन समिति के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा, प्रखंड अध्यक्ष विजय मुण्डा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनु बेक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मिलन समारोह संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे।

Leave a Reply