
रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने आदिवासी समाज के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अपने संदेश में राजेश कच्छप ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और गौरवशाली विरासत को संजोकर रखता आया है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी समाज की एकता, अधिकार और सम्मान को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आदिवासी समाज की एकता, अधिकार, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी से मिलकर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर एवं उज्ज्वल भविष्य तैयार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधनों से गहराई से जुड़ी हुई है। इनका संरक्षण और सम्मान सामूहिक जिम्मेदारी है।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, एकता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राजेश कच्छप
विधायक, खिजरी विधानसभा
उपनेता, कांग्रेस विधायक दल, झारखंड विधानसभा
