रांची: JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। इसी क्रम में JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे।

जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह स्वयं शामिल होंगे। वहीं, JLKM की ओर से भी छात्र आंदोलन और विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया गया है।

JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 10 अगस्त का विधानसभा मार्च इसी आंदोलन की अगली बड़ी कड़ी माना जा रहा है।

मुख्य बातें
छात्रों के समर्थन में जयराम महतो ने किया निर्जला उपवास
पुराने विधानसभा परिसर में बैठे उपवास पर
JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा है आंदोलन
10 अगस्त के विधानसभा मार्च में शामिल होंगे जयराम महतो
JLKM ने भी विधानसभा मार्च को दिया समर्थन
