लगातार बारिश और तेज हवा का असर: रांची में 24 जगह गिरे पेड़-डालियां, निगम की टीम ने संभाला मोर्चा

Spread the love

रांची: लगातार बारिश और तेज हवा के कारण राँची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेड़ और पेड़ों की डालियां गिरने की घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही राँची नगर निगम की क्विक रिस्पॉन्स टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की।


निगम की टीमों ने 24 स्थलों से गिरे पेड़ों और डालियों को हटाया, वहीं झुके हुए पेड़ों की आवश्यकतानुसार छंटाई कर यातायात को भी सुचारू कराया गया। कार्रवाई के बाद प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य की गई।


राँची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बारिश और हवा के दौरान पेड़ों के नीचे या झुके हुए पेड़ों के आसपास न रहें। साथ ही, गिरे हुए बिजली के तारों से भी दूरी बनाए रखें।

निगम ने पेड़ गिरने, डालियां टूटने या झुके पेड़ों की सूचना देने के लिए टोल-फ्री नंबर 18005701235 जारी किया है। निगम ने कहा है कि समय पर दी गई एक सूचना किसी बड़े हादसे को रोकने में मदद कर सकती है।

Leave a Reply