मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंगद महतो को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंगद महतो को उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न और उपहार भी भेंट किए। इस दौरान माहौल भावुक हो गया। अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सरल और संवेदनशील स्वभाव के कारण उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा सुगम और आत्मीय वातावरण मिला। उन्होंने कहा कि इस अनुभव को वे जीवनभर याद रखेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने अंगद महतो को सेवानिवृत्ति के बाद सुखद, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply