एक्सपो उत्सव 2026 का भव्य समापन, अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ विदा हुआ रांची का व्यापार मेला

Spread the love

रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का बुधवार को भव्य समापन हुआ। रांची के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में शामिल इस मेले ने इस वर्ष अपनी 29वीं वर्षगांठ पूरी की। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में रांचीवासियों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारी की और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाया।

समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भरत अन आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं श्री गौरव सेठ, मंडलीय अध्यक्ष, श्रीमती तन्वी अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष और श्रीमती राखी जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों का परिचय जेसी ऋषब जालान, जेसी अभिनव अनूप गर्ग एवं जेसी ऋषब अग्रवाल ने कराया।

मुख्य अतिथि ने एक्सपो के सफल आयोजन के लिए जेसीआई के युवा सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान एक्सपो रतन सम्मान जेसी दीपक पटेल को दिया गया। एक्सपो भूषण सम्मान जेसी ऋषब जैन एवं जेसी अनिमेष निखिल को मिला। वहीं एक्सपो पद्म भूषण सम्मान जेसी ऋषब अग्रवाल, जेसी देवेश जैन एवं जेसी सन्नी केडिया को प्रदान किया गया। आयोजन से जुड़े सभी स्पॉन्सर्स को भी सम्मानित किया गया।

समापन समारोह का मंच संचालन जेसी तरुण अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने दिया।

7 लाख लोगों ने लिया एक्सपो का अनुभव

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने कहा कि रांचीवासियों ने इस मेले का भरपूर आनंद लिया और आयोजन को सराहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 स्टॉल्स लगाए गए थे।

उन्होंने कहा कि इस बार सभी हैंगर्स और एम्यूजमेंट पार्क को पहले की तुलना में बड़ा किया गया था। साथ ही पहली बार ‘एक्सपो टैंक’ और ‘भजन जैमिंग’ जैसे नए आयोजन भी किए गए। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष करीब 7 लाख लोग एक्सपो के साक्षी बने।

प्रशांत पाटोदिया ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए रांचीवासियों के साथ-साथ मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स का भी आभार जताया।

कई बड़े ब्रांड्स रहे आयोजन के सहयोगी

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) रहे। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के Powered Partners रहे।

आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी & मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम शामिल रहे।

सदस्यों की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

एक्सपो की सफलता में जेसीआई के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन के साथ को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन सहित कई सदस्यों ने जिम्मेदारी संभाली।

इसकी जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की। आयोजन के समापन के साथ ही एक्सपो उत्सव 2026 ने रांचीवासियों से अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ विदाई ली।

Leave a Reply