20 अक्टूबर को रावण दहन: सीएम हेमंत सोरेन को मिला मोरहाबादी और अरगोड़ा कार्यक्रम का न्योता

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।


प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल रहे।
वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply