
रांची: झारखंड हाई कोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बखरू को झारखंड हाई कोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे। जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

फिलहाल जस्टिस विभु बखरू कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को इस पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाली है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की इस सिफारिश के बाद अब झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस विभु बखरू की नियुक्ति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।
