मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज राजस्व कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व कार्यों के निष्पादन, परिशोधन पोर्टल के माध्यम से शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण तथा प्रमाण-पत्र वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने 01 अगस्त 2025 से 10 अगस्त 2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों का शिविरों के माध्यम से निष्पादन की समीक्षा की गयी। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिनांक 30 अगस्त 2025 को शिविर का आयोजन कर निष्पादित मामलों के आवेदकों को प्रमाण-पत्र वितरित करें।
बैठक में उपायुक्त ने 90 दिनों से अधिक आपत्ति सहित दाखिल-खारिज वादों एवं 30 दिनों से अधिक आपत्ति रहित दाखिल-खारिज वादों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित वादों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम राजस्व सेवा उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन करें और आमजनों को सुविधा प्रदान करें।
बैठक में अपर समाहर्ता, रांची, सभी प्रखण्डों के जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, सदर/बुंडू, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।