झारखंड में AI क्रांति! CM हेमंत सोरेन ने Google, Microsoft समेत दिग्गज कंपनियों के साथ की बड़ी बैठक

Spread the love

नई दिल्ली/रांची: झारखंड को एआई और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। Vision 2050 राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने Google, Microsoft, Oracle, IBM, AWS, Salesforce, Techstar, Leah AI और Mamsys सहित कई वैश्विक टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों की अध्यक्षता की।


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित सुशासन, डिजिटल अवसंरचना और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय से झारखंड विकास का नया और समावेशी मॉडल तैयार करेगा।


Google ने राज्य के 3 से 4 लाख K-12 शिक्षकों के लिए तीन माह का AI प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही AI आधारित हेल्थकेयर, आपातकालीन सेवाओं और भाषा आधारित समाधान विकसित करने पर भी चर्चा हुई।


Microsoft ने सभी सरकारी विभागों के डेटा को एकीकृत करने वाले AI संचालित डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव दिया, जबकि Oracle ने डिजिटल स्किलिंग, क्लाउड और AI इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सहयोग की इच्छा जताई।


IBM और AWS ने भी खनन, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, DBT, शिक्षा और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े AI समाधान प्रस्तुत किए। कई कंपनियों ने राज्य सरकार को नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) उपलब्ध कराने की पेशकश भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नवाचार, डिजिटल अवसंरचना, AI आधारित सुशासन और कौशल विकास के माध्यम से झारखंड को देश का अग्रणी डिजिटल और निवेश गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply