5 नवंबर को नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदीब्य सोनू के आवास का घेराव करेंगे राज्यभर के सहायक अध्यापक।

Spread the love

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की ऑनलाइन (Google Meet) बैठक आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की गई।


बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत 12 अक्टूबर को राज्य कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सूबे के नगर विकास सह उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदीब्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास का घेराव आगामी 5 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राज्य भर के सहायक अध्यापक भाग लेंगे।
घेराव कार्यक्रम की तैयारी हेतु 25 अक्टूबर 2025 को संध्या 7:00 बजे से गिरिडीह जिला कमेटी एवं सभी प्रखंड कमेटी के साथ राज्य कमेटी की गूगल मीटिंग आयोजित की जाएगी।


2 नवंबर को सभी जिला कमेटियों की बैठक

मोर्चा ने निर्देश जारी किया है कि 2 नवंबर 2025 (रविवार) को सभी जिला कमेटियों की बैठक आयोजित की जाए ताकि 5 नवंबर के घेराव कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण की जा सके।



क्रमिक घेराव और मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी

मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि 5 नवंबर को माननीय मंत्री श्री सुदीप्य कुमार सोनू जी के आवास के घेराव के बाद क्रमिक रूप से सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवास का भी घेराव किया जाएगा।
इन घेरावों की तिथियाँ जल्द ही घोषित की जाएंगी।

यदि सरकार सहायक अध्यापकों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं दिखाती है, तो मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा 15 नवंबर 2025 के बाद की जाएगी।


मुख्य मांगे

1. समान काम समान वेतन


2. आकलन को TET के समकक्ष मान्यता


3. सहायक आचार्य पद पर शामिल होने का अवसर


4. शेष TET पास शिक्षकों की नियुक्ति


5. सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की मान्यता


6. 2018 आंदोलन के दौरान दर्ज केसों की वापसी



बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

विनोद बिहारी महतो, विनोद तिवारी, संजय दुबे, ऋषिकेश पाठक, दिलशाद अंसारी, सिंटू सिंह, विकास कुमार चौधरी, सुमन कुमार, निरंजन दे, बेलाल अहमद, नरोत्तम सिंह मुंडा, भागवत तिवारी, सुशील पांडे, मोहम्मद शकील, वीरेंद्र राय, बैजनाथ महतो आदि।

Leave a Reply