रांची में मंईयां सम्मान योजना की बड़ी सौगात: 3.66 लाख महिलाओं के खाते में ₹7,500, कुल ₹275 करोड़ DBT से ट्रांसफर

Spread the love

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 66 हजार 664 महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन महीने की सम्मान राशि एक साथ भेज दी गई है।
सरकार ने प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹7,500 की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा की है। इस अभियान के तहत कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की राशि लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई।


जिला प्रशासन के अनुसार, यह भुगतान रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों के लाभुकों को किया गया है। हालांकि बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन है, जिसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष पात्र लाभुकों के खातों में भी जल्द से जल्द राशि भेजना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply