कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में कैरियर फेयर का आयोजन, छात्रों को मिले उच्च शिक्षा और करियर के नए विकल्प

Spread the love

रांची: कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के सभागार में सोमवार को एक भव्य कैरियर फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की 11वीं और 12वीं कक्षा के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।


कैरियर फेयर में सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय (SMIT), कलिंगा यूनिवर्सिटी, अलायंस यूनिवर्सिटी, पिम्परी चिंचवाड़ यूनिवर्सिटी, पुणे, एसआरएम अपोलो, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू सहित कई शिक्षण संस्थानों के करियर काउंसलरों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न स्नातक एवं प्रोफेशनल कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय के छात्रों को फैशन टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, CLAT, MBA, BBA, इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA, CS, कंप्यूटर साइंस, गेमिंग इंडस्ट्री, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, आईटी, हेल्थकेयर मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड एमटेक एवं इंटीग्रेटेड एमबीए जैसे अनेक करियर विकल्पों की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रियम्दा झा, निदेशक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे। निदेशक श्री मिश्र ने सभी विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों और छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए करियर के असीमित अवसर उपलब्ध हैं। सही मार्गदर्शन और उचित चयन के माध्यम से छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अनुराधा चटर्जी ने किया।

Leave a Reply