CBSE Class 12 Result 2026: JVM Shyamali के छात्रों ने रचा इतिहास, Arts में 98.4% के साथ शानदार प्रदर्शन

Spread the love

राँची स्थित Jawahar Vidya Mandir, Shyamali ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा है। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।


विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन


विज्ञान संकाय में ज्ञानेन्द्र गर्व ने 97.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं वैष्णवी राज ने 97.6%, उत्कर्ष विभव ने 97.4% तथा देवेश अग्रवाल ने 97.2% अंक हासिल किए। इसके अलावा आद्या श्री और शुभांगी सिन्हा ने 97-97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


वाणिज्य संकाय में नंदिनी रॉय अव्वल


कॉमर्स स्ट्रीम में नंदिनी रॉय ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सोनाली कुमारी ने 96.6%, शाम्भवी सहाय ने 95.8% तथा रोहन राज ने 95.2% अंक प्राप्त किए।


कला संकाय में ऋद्धि सिन्हा ने किया टॉप


कला संकाय में ऋद्धि सिन्हा ने 98.4% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। सिद्धि परमार ने 98.0% तथा झलक लाल ने 97.6% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


विद्यालय के प्राचार्य श्री बी. एन. झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उप-प्राचार्या श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों ने यह साबित किया है कि समर्पण और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती एम. एम. दासगुप्ता ने भी सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

JVM श्यामली का यह शानदार परिणाम एक बार फिर यह साबित करता है कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में शामिल है।

Leave a Reply