
रांची/नई दिल्ली: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने सामाजिक उत्तरदायित्व, ग्रामीण विकास और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख अनुषंगी कंपनी सीसीएल को यह सम्मान नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू में आयोजित 4th Edition of The Fortune Leadership Awards 2026 समारोह में प्रदान किया गया।
इस समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र को सीएसआर के क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शिता और उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘CSR Leader of the Year Award’ से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, सीसीएल को दो अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले। इनमें ‘Corporate Social Responsibility (CSR) Excellence Award’ और ‘Rural Development Impact Award – Unnat Krishi: Smart Agriculture Award’ शामिल हैं। सीसीएल की ओर से प्रबंधक (सीएसआर) श्री जॉन अमित बोदरा ने पुरस्कार ग्रहण किया।
सीसीएल को मिले ये सम्मान कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों को दर्शाते हैं। कंपनी सीएसआर गतिविधियों, ग्रामीण विकास और सामुदायिक कल्याण के माध्यम से समाज के समग्र विकास में योगदान दे रही है।
इन पुरस्कारों के साथ सीसीएल ने सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास के क्षेत्र में अपने प्रयासों को एक नई पहचान दिलाई है।