मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को जयंती पर केंद्रीय सरना समिति ने दी श्रद्धांजलि ।

Spread the love

रांची : आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को केंद्रीय सरना समिति (13 आरटीआई बिल्डिंग, कचहरी परिसर, रांची) की ओर से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 03 जनवरी 1903 को झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत टकरा गांव में हुआ था। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड की यात्रा की और हॉकी के क्षेत्र में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया।


उन्होंने झारखंड राज्य की मांग को मजबूती से उठाया और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड पार्टी का गठन किया।


वहीं केंद्रीय सरना समिति के वरीय उपाध्यक्ष श्री प्रमोद एक्का ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे एक उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी होने के साथ-साथ समाज सेवा और आदिवासी अस्मिता के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान नेता थे।


कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के सचिव श्री विनय उरांव, श्री पंचम तिर्की, रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष श्री अमर तिर्की, श्री अमित टोप्पो, श्री सोहन कच्छप सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मरांग गोमके के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply