
रांची, 2 जुलाई 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन (SIR) प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से तय समय सीमा के भीतर अपना SIR प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद आवश्यक है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रत्येक मतदाता को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर विधायक Kalpana Soren ने भी अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र स्वयं भरकर जमा किया। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ द्वारा यह प्रक्रिया पूरी कराई गई।


मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं समय पर SIR प्रपत्र भरें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी, ईआरओ-सह-एडीएम, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।
