15 अगस्त पर मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया झंडोत्तोलन

Spread the love

रांची: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।


समारोह में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की मौजूदगी रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान देशभक्ति के रंग में नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया।


मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों और कार्यक्रमों ने लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भाव जगाया।

Leave a Reply