कोल इंडिया CMD सतीश झा ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से की शिष्टाचार भेंट, झारखंड के विकास पर हुई चर्चा

Spread the love

रांची: कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) सतीश झा ने शुक्रवार को रांची स्थित कांके आवास पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से शिष्टाचार भेंट की।


इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड के समग्र विकास, ऊर्जा एवं कोयला क्षेत्र की संभावनाओं, खनन गतिविधियों के सतत विकास, स्थानीय रोजगार, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।


विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड देश की ऊर्जा व्यवस्था का मजबूत आधार है और कोल इंडिया राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सतीश झा के नेतृत्व में कोल इंडिया उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास के क्षेत्र में भी प्रभावी योगदान देगा।

उन्होंने सतीश झा को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में कोल इंडिया का सहयोग भविष्य में भी लगातार मिलता रहेगा।

Leave a Reply