रांची में गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 बजे से लगेंगी क्लास

Spread the love

रांची: राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का अहम फैसला लिया है। यह आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जारी किया गया है।


जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में नई समय सारणी लागू की जाएगी।


नई व्यवस्था के तहत:


KG से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।


कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेंगी।


इसके अलावा, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।


यह नई समय सारणी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।


साथ ही, जन शिकायतों के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप नंबर 9430328080 भी जारी किया है, जिस पर नागरिक अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply