झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मिलेगा पद्म भूषण, केंद्र सरकार की घोषणा ।

Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें लोक कल्याण और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।
इस संबंध में आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने पूरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया। झारखंड राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।


केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान को झारखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। राज्यभर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संघर्ष और समर्पण को मिला सम्मान बताया है।

Leave a Reply