JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते CID कार्यालय पहुंचे, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

Spread the love

राँची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते मंगलवार को राँची स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिलते ही मीडिया कर्मी मौके पर पहुंच गए।


सीआईडी कार्यालय के बाहर पत्रकारों ने एल. खियांग्ते से विभिन्न मामलों को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया। बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वह सीधे सीआईडी कार्यालय के अंदर चले गए।


हालांकि, उनके सीआईडी कार्यालय पहुंचने के उद्देश्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर सीआईडी की आगे की कार्रवाई और संभावित आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।

Leave a Reply